शादी के बंधन में बंधेगे मिरांडा केर, इवान श्पेगल

Samachar Jagat | Saturday, 27 May 2017 02:31:56 PM
Miranda Kerr will marry with Ivan Schweigel

लॉस एंजिलिस। सुपरमॉडल मिरांडा केर और स्नैपचैट के सीईओ इवान श्पेगल इस सप्ताहांत में अपने ब्रेंटवुड स्थित घर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

‘टीएमजेड’ की खबर के अनुसार दोनों अपने भव्य घर में शादी की रस्में पूरी करेंगे। हाल में घर के पीछे के हिस्सेे में कई ट्रक नजर आने से यह खबर और पुख्ता होती नजर आ रही है।

केरी 34 की यह पहली शादी नहीं है। इससे पहले उन्होंने ऑलंर्डो ब्लूम से शादी की थी जिससे उनका एक बेटा फ्लिन क्रिस्टोफर ब्लूम भी है। वहीं श्पेगल 26 की यह पहली शादी है। मिरांडा और इवान ने पिछले साल 20 जुलाई को सगाई की थी। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.