करीना-सैफ के घर आया तैमूर यानी मिनी नवाब

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Dec 2016 09:06:19 AM
Mini Nawab Kareena Saif son was born named Timur Ali

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान ने घर में खुशी की किल्लकारी गूंज उठी है। करीना ने मंगलवार की सुबह एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बेटे को तैमूर अली खान पटौदी नाम दिया है। लेकिन, क्या आपको पता है कि तैमूर का क्या अर्थ है। आपको बता दें कि फारसी में तैमूर का मतलब लोहा है। फिल्मी हस्तियां तैमूर को अभी से मिनी नवाब कहने लगे हैं। इस मौके पर करण जौहर और सोनम कपूर सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सैफ और करीना को बधाई दी।

करीना ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। स्टार दंपति की ओर से जारी बयान में कहा गया है, हमें अपने बेटे के जन्म की खबर आपके साथ साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। 20 दिसंबर, 2016 को तैमूर अली खान पटौदी ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा, हम पिछले नौ महीनों में दिए गए प्यार के लिए मीडिया और खासतौर पर लगातार प्यार देने के लिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। आपको क्रिसमस और नए साल की बहुत शुभकामनाएं।

करीना अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं। सैफ दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेट खिलाड़ी व पटौदी रजवाड़े के नवाब मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। दशकों पहले सैफ की शादी अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ हुई थी। दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। अमृता से उनके दो बच्चे- बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.