माया का ट्रेलर: शमा ने की हद पार

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2017 10:06:05 AM
Maya's trailer exceeded the limits of Shama

भट्ट कैंप की ओर से ‘माया’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म के जरिए एक बार फिर शमा सिकंदर वापसी करेगी। उनका लुक पहले से काफी बोल्ड नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसे बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है।

मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट जल्द ही अपनी वेब सीरीज लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं। शॉर्ट फिल्म का नाम ‘माया’ है। इसमें शमा सिकंदर, विपुल गुप्ता और वीर आर्यन नजर आएंगे।

 भट्ट कैंप की ओर से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर इसे बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म को ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ का बॉलीवुड वर्जन माना जा रहा है। यह एक इरोटिक लव स्टोरी है। यह कहानी है ऐसे लोगों कि जो साथ आते हैं। इसके बाद दोनों के बीच के संबंध, अनुशासन, दबाव, दुख और खुशी के बीच तनाव पैदा होता है। 

विक्रम भट्ट को बॉलीवुड में हॉरर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। लंबे समय से भट्ट इसी जोनर में काम कर रहा है। यह पहला मौका होगा जब इस कैंप की ओर से शॉर्ट फिल्म अपने फैन्स के लिए बनाई गई है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में फैन्स इस फिल्म को कैसा रिस्पांस करते हैं। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर शमा सिकंदर वापसी करेगी। उनका लुक पहले से काफी बोल्ड नजर आ रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.