Big Boss 10: मोनालिसा को गलत तरीके से छूने पर मनु पंजाबी ने स्वामी पर उठाया हाथ

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 12:23:17 PM
Manu Punjabi raised hands on swami omprakash over wrongly touch to Monalisa in Big Boss 10

मुंबई।  बिग बॉस के दसवें सीजन में कंटेंस्टेंट के बीच घमासान आम बात है, लेकिन इस सीजन में सबसे ज्यादा जो छाए हुए हैं वो हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और स्वामी ओमप्रकाश। अपनी बोल्ड अदाओं से सबको हैरान करने वाली मानालिसा और अपने विवादित बयान से घमासान मचाने वाले स्वामी जी और बीच तकरार हो गई जिससे नोबत मारपीट तक पहुंच गई।

महिलाओं पर केंद्रित फिल्म बनाएंगे फरहान अख्तर

मोनालिसा और स्वामी ओमप्रकाश के बीच की खटपट के कारण बिग बॉस की टीआरपी बढ़ी हुई है। हाल ही स्वामी जी को घर से निकालकर बिग बॉस के सीक्रेट रूम में भेजा गया था। जहां वो घर के हर मेंबर पर नज़र बनाए हुए थे। वो घरवालों को देख पा रहे थे लेकिन घरवाले उन्हें नहीं देख सकते थे। उसी दौरान टीवी पर मोनालिसा को डांस करता देख स्वामी ने मोना के बारे में कुछ ऐसी बात कही जो ठीक नहीं थी।

डियर जिंदगी' में अली जफर की जगह किसी को नहीं लिया जा रहा : आलिया भट्ट

उन्होंने मोना को बुढ़िया कहा। स्वामी जी की यही क्लिप सलमान खान ने घरवालों को दिखा दी और इसके बाद घर में घमासान मच गया। खबर ये भी आई है कि स्वामी ओम ने मोनालिसा को बहुत ही गलत तरीके से हांथ लगाया जिसके बाद मोना भड़क गई  और स्वामी जी से उनकी लड़ाई हुई। लड़ाई इतनी बढ़ गई की मनु पंजाबी को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने स्वामीजी पर हांथ उठा दिया।

Read more: 

कुछ ऐसे दूर करें दिनभर के तनाव को

बड़ी-बड़ी बीमारियों को छूमंतर करे सिंहपर्णी की जड़ें

क्या आप जानते है 'जादू की झप्पी' के ये असरदार फायदे?

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.