Big Boss 10- चंद पैसो के लिए बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले से बहार, आज होगा ग्रैंड फिनाले

Samachar Jagat | Sunday, 29 Jan 2017 11:30:44 AM
manu punjabi out from big boss grand finale, grand finale today

मुंबई। बिग बॉस सीजन 10 के फिनाले का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार था और अब वो इंतज़ार आज ख़त्म होने जा रहा हैं जी हाँ आज बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हैं। आपको बता दे बिग बॉस में चार कंटेस्टेन्ट पहुँचे जिसमें बानी, लोपा, मनवीर और मनु थे। लेकिन आपको बता दे की मनु ने शो को फिनाले में खेलने से पहले ही शो को छोड़ दिया हैं। आखिर क्या वजह है इसके पीछे हम आपको बताते हैं। 

दरअसल हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस में सभी फाइनलिस्ट को कहा गया की 10 लाख रुपए का ऑफर दिया जाता है जो भी इसको स्वीकार करेगा वो फिनाले से बहार हो जायेगा। इस चुनोती को मनु स्वीकार कर लेते हैं और 10 लाख रुपए लेकर बहार चले जाते हैं। मीडिया खबरों के अनुसार इस बार मनु पंजाबी ने पैसे का ऑफर मान लिया है और वह शो से बाहर निकल गए हैं। मनु इस सीज़न के स्ट्रांग कंटेंडर्स में शामिल थे। जानकारों का मानना है कि मनु को भी इस बात का अहसास हो चला था कि मनवीर उनसे ज़्यादा पॉप्यूलर हो चुके हैं। शायद इसी वजह से मनु ने पैसे लेकर शो छोड़ना बेहतर समझा। वही मनु से शुरू से ही अपनी बेहतर परफॉरमेंस दी हैं। 

अगर यह बात सच होती हैं तो फिनाले के लिए केवल तीन कंटेस्टेन्ट होंगे जिसमें बानी, लोपा, मनवीर के बीच कड़ा मुकाबला होगा। माना जा रहा हैं की फिनाले में बिग बॉस होस्ट सलमान खान अपनी धांसू परफॉरमेंस से लोगों का दिल जितने की कोशिश करेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.