नेहा बाजपेयी शामिल हुई संजय दत्त की बायोपिक में

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2017 10:56:20 AM
manny famous star cast involve in sanjay dutt biopic, neha bajpaye wil play the role of manyta dutt

मुंबई। राजकुमार हिरानी बहुत जल्दी संजय दत्त पर बायोपिक फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म बड़ी दिलचस्प और इंटरेस्टिंग होगी। इस फिल्म में संजय बाबा का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। वही संजय बाबा के पिता सुनील दत्त का किरदार परेश रावल निभा रहे हैं। 

Big Boss 10- बिग बॉस का बवाल उबलता जा रहा हैं, सलमान, स्वामी और सीईओ राज नायक पर केस दर्ज
 

आपने देखा और सुना ही होगा की संजय बाबा के कितने अफेयर्स रहे हैं। हर एक का किरदार निभाने के लिए राजकुमार ने बेहतरीन एक्ट्रेसेस को धीरे धीरे ले रहे हैं। फिल्म में दिया मिर्ज़ा, अनुष्का शर्मा भी नज़र आएँगी। सोनम कपूर संजय के शुरुआती दिनों की गर्लफ्रेंड के रोल में होंगी। वही अब फिल्म की स्टार कास्ट में ख़ूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री हुयी हैं जो संजय दत्त की तीसरी बीवी यानी की मान्यता का किरदार निभाएगी और इनका नाम है नेहा बाजपेयी हैं। 

नेहा असल जिंदगी में मनोज बाजपेयी की बीवी हैं। नेहा ने इंडस्ट्री में ज्यादा फिल्मे नहीं की हैं लेकिन  उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की खोज हैं और क़रीब से उन्होंने बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नेहा आख़िरी बार 2008 की फ़िल्म एसिड फैक्ट्री में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में नेहा का किरदार अहम होगा क्योंकि संजय की हालही पत्नी मान्यता हैं। 

हालांकि अभी तक संजय दत्त की मॉम और हिंदी सिनेमा की लीजेंडरी एक्ट्रेस नर्गिस के लिए कोई एक्ट्रेस फ़ाइनल नहीं हुई है।

PICS-  सारा अली खान और हर्षवर्धन कपूर दिखे साथ साथ, करीना की डिनर पार्टी के बाद दोनों कैमरा में हुए कैद 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.