लंबे समय बाद ब्वॉयफ्रेंड के साथ मुंबई पहुंची मल्लिका

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 07:18:50 AM
Mallika landed in Mumbai after a long time with boyfriend

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बीते कई महीनों से बड़े पर्दे से नदारद हैं। मगर उनके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां। मल्लिका एक बार फिर मुंबई लौट आई हैं। उनके साथ फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड भी इस बार उनके साथ आए हैं। मतलब स्पष्ट है कि मल्लिका इस बार ज्यादा समय तक मुंबई में रहेंगी।

एक्ट्रेस ने आने के बाद फिल्ममेकर्स और पुराने दोस्तों के साथ मिलना-जुलना शुरू कर दिया है। यह संकेत है कि मल्लिका जल्द ही कुछ असाइनमेंट्स को शुरु कर सकती हैं। फिलहाल तो कुछ भी घोषित नहीं किया गया है। मगर हां रविवार को मल्लिका ने हमेशा की तरह फैन्स के लिए एक वीडियो जरूर शेयर किया था।

इसमें मल्लिका फैन्स को फिटनेस मंत्र देते हुए दिख रही हैं। यह पहला मौका नहीं है जब मल्लिका ने इस तरह का कोई वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि मल्लिका का नाम भी उन सितारों में शुमार हैं जो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ लगातार पर्सनल और प्रोफेशनल बातें शेयर करते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.