कहानी पसंद आने पर करण के साथ काम करेंगे वरुण

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 04:57:09 PM
Like the story will work with Karan Varun

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वे फिल्म की कहानी पसंद आने पर ही करण जौहर के साथ काम करेंगे। वरुण ने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित करण की फिल्म‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’से की थी। इसके बाद वरुण ने करण की कुछ अन्य फिल्मों में काम किया है।

वरुण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्माण भी करण जौहर ने किया है। वरुण ने कहा कि बद्रीनाथ की दुल्हनिया’को बनाने में करीब डेढ़ साल का वक्त लगा है। हमने किसी भी चीज के लिए समझौता नहीं किया।

हम दोनों कैरियर में मजबूत स्थिति में हैं। हम कोई भी फ़ल्मि सिफऱ् करने के लिए नहीं करेंगे, चाहे जो इसे बना रहा हो। करण के साथ हमारे संबंध मधुर है। यदि हमें कुछ पसंद नहीं होगा तो हम मना कर देंगे। उन्होंने वह विकल्प खुला रखा है। लेकिन करण हमें कभी ऐसा कुछ ऑफर नहीं करेंगे जो बहुत अच्छा ना हो।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.