लेडी गागा की तरह खुद को क्रेजी नहीं मानते हैं रणवीर सिंह

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 09:53:48 AM
Like Lady Gaga Ranveer Singh does not consider himself crazy

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह खुद को लेडी गागा की तरह क्रेजी नहीं मानते हैं। रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। रणवीर भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि फैशन के मामले में वह थोड़ा ज्यादा ही प्रयोग करते हैं। उन्होंने एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा कि‘स्कूल के दिनों और किशोरावस्था से ही मैं बेहिसाब और अलग अंदाज के फैशन के लिए जाना जाता था। 

पुण्यतिथि विशेष : भारतीय सिनेमा के दूसरे सहगल थे मास्टर मदन

फैशन स्टेटमेंट के तौर पर बैगी जींस को पहनने वाला, अंडरवेयर के ऊपरी हिस्से को दिखाने वाला, स्पोर्ट जर्सी, चंकी सिल्वर ज्यूलरी पहनने वाला और जेल का इस्तेमाल करने वाला पहला शख्स मैं ही था। मैं ऐसे ही रहा हूं। मेरे स्कूल के लोग, वाट्स एप ग्रुप से जुड़े लोग मुश्किल से ही हैरान होते हैं। वे कहते हैं कि उन्हें यह जानकर अच्छा लगता है कि मैं नहीं बदला हूं।‘

रणबीर सिंह ने कहा कि मेरा अब तक का सबसे क्रेजी लुक सामने आना अभी बाकी है। मुझे लगता है कि लेडी गागा ज्यादा ही प्रयोग करती है और मैं उन्हें पसंद करता हूं, लेकिन मैं उनकी तरह क्रेजी नहीं हूं।

मेरे लिये माता-पिता महत्वपूर्ण, आलीशान नहीं : सलमान

उन्होंने कहा कि वह अपने हर पोस्ट के लिए अजीबोगरीब कपड़े पहनते हैं, लेकिन उनके पास सामान्य कपड़े भी हैं और आमतौर पर वह हर समय सामान्य कपड़े ही पहनते हैं, लेकिन एक बार उन्हें लगता है कि उन्हें कुछ अलग पहनना चाहिए, जिससे लोगों का ध्यान बरबस ही उनकी ओर आकर्षित हो जाए।- एजेंसी

‘अय्यारी’ की शूटिंग के लिए जल्द ही कश्मीर जाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा 

आनंद राय के कारण सेट खुशनुमा बना रहता है : शाहरुख

मराठी सिनेमा पर गर्व महसूस कर रहे हैं रितेश देशमुख 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.