इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे कुमार विश्वास, ऐसे जमाया रंग

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 02:59:18 PM
kumar-vishwas-in-indian-idol-9-in-geetkaar-special-episode

मुंबई। देख का सबसे बड़ा संगीत शो इंडियन आइडल बहुत ही पॉपुलर है। वर्तमान में शो का नौवां सीज़न ऑनएयर है।  जैसा कि आप जानते हैं सोनी टीवी के इस रियल्टी शो में सोनू निगम, फराह ख़ान, अनु मल्लिक जैसे सेलिब्रिटी जज देश भर से चुने गए सिंगर्स के टैलेंट को परखते हैं। बाद में वोटिंग के जरिये विनर्स चुने जाते हैं! इस सप्ताह शो में गीतकार स्पेशल एपिसोड होना है। जिसमें जज के रूप में जाने माने कवि कुमार विश्वास पहुंचे।

कुमार विश्वास कवि के रूप में युवाओं के बीच काफी लो हैं। हाल ही में एक न्यूज़ चैनल पर हमने उन्हें एंकर के रूप में भी देखा है। इंडियन आइडल के मंच पर भी उनका वही जादू देखने को मिला। सोनू निगम ने कहा कि इंडियन आइडल में ऐसा पहली बार हुआ है। कुमार विश्वास के आने से यहाँ का रंग अलग ही हो गया हैं। 

कुमार विश्वास भी इस मौके पर काफी उत्साहित और भावुक नज़र आए। कुमार ने कहा कि- यह उनका सौभाग्य है कि संगीत के इतने बड़े मंच पर गीतकार स्पेशल एपिसोड के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया जहां इस शो में साहिर, मज़रूह सुल्तानपुरी जैसे तमाम गीतकारों से लेकर गुलज़ार तक के गीतों को ट्रीब्यूट दिया गया है।

कुमार ने यह भी बताया कि इस स्पेशल एपिसोड में कई फनी मोमेंट्स हैं और यह एपिसोड पूरी तरह से गीत, हास्य, परिहास और हिंदी की महफ़िल रही। यह एपिसोड (शनिवार 4-3-2017) रात आठ बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा चुका है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.