जानिए, 55 की उम्र में कैसे खुद को फिट रखते हैं सुनील शेट्टी 

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2017 12:27:46 PM
Know how they fit themselves in the age of 55, Sunil Shetty

इन्टरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी काफी लम्बे समय से बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रहे है।

सुनने में आ रहा है कि अब यह अभिनेता छोटे पर्दे  पर आने वाले एक रिऐलिटी शो इंडियाज असली चैंपियन है दम में बतौर होस्ट के रूप में दिखाई देंगे।

इस शो में प्रतियोगियों की शारीरिक फिटेनस को परखा जाएगा। इसके साथ ही मानसिक क्षमता का भी परिचय होगा। 

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शो की अपनी कई फोटोज शेयर की है। जिसमें 55 साल का यह अभिनेता फिटनेस बॉडी में आज के युवाओं से किसी भी तरह कम नजर नहीं आ रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने बताया कि पिछले 25 सालों से उनकी कमर 28 इंच है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही बॉडी और फिजिक के मामले में काफी गंभीर हूं। 

उन्होंने कहा कि वो हैल्थ को बरकरार रखने के लिए सख्त नियम की पालना करता हूं। जिसमें जिम जाने से लेकर हेल्थी खाना भी शामिल है। मैं बाहर की बनी हुई चीजें नहीं खाता। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.