अब आमिर को फॉलो करेगी उनकी पत्नी!

Samachar Jagat | Tuesday, 03 Jan 2017 03:35:00 PM
kiran rao will sing song in marathi for water scarcity

मुंबई। पानी की किल्लत आज कई गांवों में देखी जा सकती हैं जिसके चलते लोग जूझ रहे हैं।  ग्रामवासियों के लिए दिक्कत बढ़ती ही जा रही हैं। गर्मियों के दिनों में तो कई गांव के लिए तरस जाते हैं। यह समस्या महाराष्ट्र के गाँवों में अधिक देखी जाती हैं तो इसी समस्या के चलते दंगल के सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव जल संकट को दूर करने के लिए पानी फाउंडेशन के जरिये एक अभियान शुरू कर रहे हैं। 

कपिल शर्मा के बाद अर्जुन कपूर फंसे अवैध निर्माण में.....

आमिर खान तो अपनी गायिकी का हुनुर दिखा ही चुके हैं और दर्शकों ने उन्हें बहुत सराहा भी हैं। अब ऐसा ही कुछ उनकी पत्नी किरण राव भी करने जा रही हैं। इस अभियान में आमिर की एक्स वाइफ रीना दत्ता भी साथ जुडी हैं।  लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए किरण राव एक म्यूजिक वीडियो में पहली बार गाना गाने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक ये गाना मराठी भाषा में होगा। 

बॉलीवुड में यह तिकडम का दिखेगा जलवा.....

इतना ही नहीं पिछले साल की सुपरहिट फिल्म ' सैराट ' की लोकप्रियता को देखते हुए इस गाने के म्यूजिक वीडियो के लिए सैराट की जोड़ी आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरु को साइन किया गया है। इस गाने के लिए अजय-अतुल संगीत दिया है जबकि सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले ने ही इस वीडियो को डायरेक्ट किया है।

आमिर खान ने इस अभियान के तहत एक कॉम्पिटिशन का आयोजन किया है, जिसके विजेता को सत्यमेव जयते वाटर कप मिलेगा। पानी बचाने वाले किसानों को 10 लाख से लेकर 50 लाख रूपये तक के ईनाम मिलेंगे।

'ट्रिपल एक्स: रिटर्न अॉफ ज़ेंडर केज' फिल्म के लीड एक्टर विन डीज़ल आएंगे भारत!



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.