कंगना की जिद से परेशान केतन मेहता ने छोड़ी रानी लक्ष्मीबाई

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 10:18:44 AM
Ketan Mehta quits Rani Lakshmibai

मुंबई। अपने दम पर बॉलीवुड की क्वीन बनी एक्ट्रेस कंगना रनौत जिद्दी और अक्खड़ मिजाज मानी जाती हैं। कंगना रनौत का गुस्से का शिकार अब बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर केतन मेहता हुए। कंगना के नखरों और शर्तों से परेशान केतन ने फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के निर्देशन से हाथ खींच लिया है।

रानी लक्ष्मीबाई के निर्देशक केतन मेहता फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशन में कंगना के बढ़ते दखल से परेशान थे। फिर भी केतन ने कंगना की कई शर्तें मानीं। कंगना की हर शर्त मानने वाले केतन को कंगना का फिल्म के निर्देशन में दखलअंदाजी बिल्कुल पंसद  नहीं आई। इसलिए केतन ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया। 

कंगना फिल्म रानी लक्ष्मीबाई को केतन के साथ मिलकर खुद भी निर्देशित करना चाहती थीं लेकिन केतन को कंगना का यह दखल बिलकुल भी मंजूर नहीं था। कंगना फिल्म शुरू होने से पहले ही केतन के पास बार-बार अपनी नई शर्तों से अवगत कराती थीं। 

कंगना रानी लक्ष्मीबाई से जुड़े किरदार मणिकर्णिका पर फिल्म बनाना चाहती थी। कंगना ने केतन के सामने शर्त रखी कि फिल्म की स्क्रिप्ट में उनका भी योगदान होगा जिसे मेहता ने मान भी लिया था लेकिन जैसे ही मेहता ने स्क्रिप्ट पर काम शुरू किया कंगना ने उनके सामने एक नई शर्त रख दी कि वह फिल्म की को-डाइरेक्टर भी होंगी।

कंगना की इस शर्त से बचने के लिए केतन ने खुद को इस प्रॉजेक्ट से ही दूर कर लिया। विवादों से कंगना का चोली दामन का साथ रहा है। ऋतिक से कंगना का कोर्ट में विवाद तो चल ही रहा है। अभी हाल ही में करण जौहर से भी कंगना का ताजा विवाद चर्चा में है। करण और कंगना का मीडिया में वाकयुद्ध भी काफी चर्चा बटोर चुका है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.