RIP: कश्मीरी गायिका 'राज बेगम' का 89 वर्ष की आयु में निधन

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Oct 2016 06:14:42 PM
kashmiri singer raj begum passes away at the age of 89

श्रीनगर। प्रसिद्ध कश्मीरी गायिका और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित राज बेगम का आज यहां निधन हो गया। वे 89 वर्ष की थीं। अधिकारियों ने बताया कि राज बेगम ने यहां के चानापोरा इलाके में अपनी बेटी के घर पर अंतिम सांस ली। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

राज बेगम को वर्ष 2002 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2013 में उन्हें संगीत अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी वर्ष 2009 में उन्हें पुरस्कार से नवाजा था।

राज बेगम की दिलकश आवाज ने कश्मीर के संगीत प्रेमियों के दिलों पर कई पीढिय़ों तक राज किया। उन्होंने शादी-विवाह में गायन शुरू किया था और धीरे-धीरे वे कश्मीर की सबसे प्रभावशाली गायिका बनकर उभरीं।
भाषा


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.