कश्मीरी गर्ल बनेगी आलिया भट्ट

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 04:14:02 PM
Kashmiri girl will become Alia Bhatt

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट कश्मीरी गर्ल बनने जा रही है। गुलजार की फिल्मकार बेटी मेघना गुलजार 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान की एक कहानी पर फिल्म बनाने वाली हैं जिसमें आलिया भट्ट को एक कश्मीर लडक़ी की भूमिका निभाएंगी। 

इस फिल्म के लिए आलिया को अपना जोड़ीदार मिल गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट की जोड़ी विक्की कौशल के साथ बनेगी। अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि विक्की का नाम फाइनल कर लिया गया है।

विक्की ने मसान फिल्म के जरिये काफी सराहना पाई है और देखना है कि वरुण धवन और शाहिद कपूर जैसे कलाकारों के साथ पेयर्ड हो चुकी आलिया की जोड़ी विक्की के साथ लोगों को कितनी पसंद आती है। 

यह फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब कॉलिग सहमत पर आधारित होगी जो एक कश्मीरी विवाहित महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। इस दौरान भारतीय सेना को ऐसी सूचनाएं दी जाती है जिससे भारतीय सेना के जवानों की जान बच जाती है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.