करिश्मा को तलाक देने के बाद संजय कपूर कर रहे है तीसरी शादी की प्लानिंग

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 02:08:06 PM
karishma-kapoors-ex-husband sanjay kapoor-is-preparing-for-the-third-marriage

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को अभी एक साल भी नहीं हुआ और संजय कपूर तीसरी शादी की तैयारी कर रहे है। खबरों के मुताबिक, संजय अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने हैं। 

करिश्मा और संजय के दो बच्चे भी हैं। दोनों की शादी में हमेशा से ही समस्याएं रही। संजय पहले से ही तलाकशुदा थे और मीडिया में संजय के अफेयर को लेकर भी खबरे आती रहती थी। काफी समय से अलग रहने के बाद संजय और करिश्मा ने तलाक ले लिया। 

खबरों की माने तो संजय और प्रिया अप्रैल में न्यू यॉर्क जाकर शादी करेंगे। शादी में संजय के करीबी दोस्तों और परिवार वाले ही शामिल होंगे। 

प्रिया इससे पहले होटल मालिक विक्रम चटवाल की पत्नी थीं। विक्रम और प्रिया की रॉयल शादी मीडिया की सुर्खियां में छाई थी। वहीं करिश्मा कपूर और संदीप तोषनीवाल के बिच भी नजदीकियां बढ़ गई है और दोनों शादी की तैयारी में हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.