करीना कपूर को मिला फिल्म के लिए 6 करोड़ का प्रस्ताव

Samachar Jagat | Saturday, 22 Apr 2017 07:12:07 PM
Kareena Kapoor to get Rs 6 crore proposal for film

मुंबई। करीना कपूर खान मां बनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कम बैक करने जा रही हैं। उनकी कमबैक फिल्म के लिए  6 करोड़ रुपए का प्रस्ताव मिला है। इस फिल्म का नाम ‘वीरे दी वेडिग’ है। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

इस फिल्म के लिए करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी के वजन कम रही हैं। खबर आ रही है कि उन्हें एक और बडे प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव दिया गया है। फिल्म में उनको सशक्त रोल दिया गया है। जिसमें उन्हें अपनी उम्र को ही निभाना है जिसकी वजह से स्टार काफी खुश हैं।

सुनने में आया है कि करीना कपूर खान को 6 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। करीना के मां बनने का बिल्कुल भी असर उनकी फीस पर नहीं पड़ा है। इसकी वजह उनकी प्रतिभा और खूबसूरत होना है। प्रेग्नेंसी से पूर्व उनकी अंतिम प्रदर्शित फिल्म ‘की एण्ड का’ थी, जिसमें उसके सहयोगी कलाकार अर्जुन कपूर थे। इस फिल्म का निर्देशन आर.बाल्की ने किया था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.