'तैमूर अली खान पटोदी' के नाम पर इंस्टाग्राम अकाउंट

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Dec 2016 05:30:08 PM
Kareena kapoor khan baby boy name already on instagram account

सुबह से ही सोशल मीडिया और खबरों में सैफीना के बेटे की खबर चर्चा में है। लेकिन क्या आपको पता है की सैफीना के बेटे पर पहले से ही इंस्टाग्राम अकाउंट बना हुआ है।  नहीं ना चलिए हम आपको बताते है अकाउंट में करीना की प्रेग्नेंसी के दौरान लिए गए फोटोशूट की तस्वीरे लगी हुयी है। यह नाम पहले से ही डिसाइडेड था लेकिन किसी को पता नहीं चल पाया। 

आजकल देखा जाता है पैरेंट्स अपने बच्चों का नाम ऐसा रखना चाहते हैं जो मॉडर्न हो और सुनने में भी अच्छा लगे औऱ।bolne में भी आसान हो। वहीं सैफ-करीना ने अपने बेटे के लिए 'तैमूर' नाम चुना है। 'तैमूर' नाम ओल्ड फैशन लगता है, सुनने में खास अच्छा नहीं और बोलने में भी थोड़ा टफ है।     

खैर, शेक्सपियर ने कहा था नाम में क्या रखा है। गुलाब को किसी और नाम से पुकारो लेकिन वो रहेगा तो गुलाब ही। सैफ और करीना अपने बेटे का नाम कुछ भी रखें लेकिन वो सारी जिंदगी रहेगा उनके दिलों का नवाब।

करीना की प्रेगनेंसी पर सैफ ने कहा था, 'मेरे और करीना के रिश्ते को एक नई पहचान मिली है। ये बच्चा हमारे रिश्ते को पूरा कर देगा। मैं बहुत खुश हूं, ये बच्चा आधा मेरा और आधा करीना का है।

करीना ने बेटे तैमूर को मंगलवार सुबह 7:30 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा, बेबो ने बेटे को जन्म दिया। मैं बहुत खुश हूं। करण ने ट्वीट के साथ हैशटेग में बेबी का नाम तैमुर अली खान लिखा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.