'सैराट' का रीमेक बनायेंगे करण जौहर

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 12:18:06 PM
Karan Johar will make a remake of Sairat

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर ,बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच करने जा रहे हैं। करण ने मराठी फिल्म सैराट के भहदी रीमेक के राइट्स खरीद लिये हैं। जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को कई दिनों से साथ देखा जा रहा था।पिछले दिनों कई बार जाह्नवी को करण जौहर के दफ्तर में भी आते-जाते देखा गया था।

फिर से संगीत से जुडऩा चाहती हैं श्रुति हासन 

चर्चा है कि ईशान और जाह्नवी जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। नागराज मंजुले निर्देशित सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ के हिंदी रीमेक में ये दोनों लीड जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूज करेंगे।

सपना था कि कपूर परिवार की तरह मेरी पीढियां भी फिल्मों में आये : धर्मेन्द्र

ईशान जहां ‘सैराट’ में आकाश तोसार द्वारा निभाया गया प्रशांत काले यानी परसिया का किरदार निभाएंगे, वहीं जाह्नवी भरकू राजगुरु द्वारा निभाए गए अर्चना पाटिल यानी अर्ची के किरदार को निभाएंगी। फिल्म को शशांक खेतान निर्देशित करेंगे। करण जौहर को पूरा भरोसा है कि शशांक‘सैराट’के रीमेक को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर पेश कर पाएंगे।

महिला सशक्तिकरण पर रामगोपाल वर्मा ने बनाई बेहतरीन शॉर्ट फिल्म

प्रभास और अनुष्का की बिल्ला अब हिंदी में भी

बैटगर्ल का किरदार अदा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.