शाहरुख-रणबीर को लेकर फिल्म बनाएंगे करण जौहर

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 01:58:20 PM
Karan Johar will make a film about SRK-Ranbir

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ङ्क्षकग खान शाहरूख खान और रॉकस्टार रणबीर कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं। करण जौहर ने पिछले वर्ष रणबीर कपूर को लेकर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल बनायी थी जिसमें शाहरूख ने कैमियो किया था।

करण ने शाहरूख को लेकर कई सुपरहिट फिल्में बनायी है। करण अब शाहरूख और रणबीर को एक ही फिल्म में लाने का कारनामा करने जा रहे हैं। वे अरसे से दो हीरो की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। चर्चा है कि स्क्रिप्ट तैयार हो गई है। शाहरुख और रणबीर को साथ काम करने के लिए करण ने राजी कर लिया है। इन दोनों सितारों के साथ करण के बेहतरीन संबंध है।

शाहरुख के लिए तो करण बोल चुके हैं कि वे शाहरुख के बिना फिल्म बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि करण ने दोनों का साथ लाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि स्क्रिप्ट की डिमांड है। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। हीरोइन की तलाश की जा रही है। यह फिल्म ऐश्वर्या राय बच्चन को करण ने ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।                 एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.