करण के जुड़वां बच्चों की पहली तस्वीर आई सामने!

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 11:20:46 AM
karan-johar-twins-picture-viral on social media

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर सरोगेसी के जरिए बेटे और बेटी के पिता बन गए हैं। करण से जुड़वां बच्चों के पापा बने है। खबर है कि दोनों के नाम यश और रूही रखा गया है। खबर के अनुसार करण ने बेटे का नाम पिता यश जौहर के नाम पर और बेटी का नाम मां हीरू जौहर के नाम के अक्षरों को मिलाकर रखा गया है।

जुड़वां बच्चों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे करण के बच्चों की तस्वीर बताया जा रहा है। पर इस पूरे मामले में करण ने कुछ कहा नहीं है। तो ये साफ नहीं है कि ये असली फोटो है या फेक फोटो है।

हाल ही में करण जौहर ने अपनी ऑटोबयोग्रफी 'एन अनसूटेबल बॉय' के लॉन्च पर पिता बनने की इच्छा जताई थी। तब उन्होंने बच्चा अडॉप्ट करने या सरोगेसी से बच्चे पैदा करने की बात कही थी। उन्होंने तब कहा था- मेरे पास देने को बहुत प्यार है और मैं पिता बनना चाहता हूं। हालांकि मैं यह नहीं कह सकता कि यह कब और कैसे होगा। करण के बच्चों का जन्म मुंबई के अंधेरी में मसरानी अस्पताल में 7 फरवरी को हुआ था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.