करण जौहर ने किया खुलासा, किसके लिए बनायी ऐ दिल है मुश्किल !

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 01:53:28 PM
Karan Johar disclosed for whom made film ae dil hai mushkil

मुंबई।  बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि यदि ऐश्वर्या राय ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काम करने से मना कर दिया होता तो वह यह फिल्म नही बनाते।

ये रिश्ता क्या .. : बिग बॉस में अपनी एंट्री पर हिना खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब !

करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म के जरिये करण ने चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। 

करण ने बताया कि ऐश्वर्या इस फिल्म में नहीं होती तो वो ये फिल्म कभी नहीं बनाते। फिल्म में ऐश्वर्या ने एक शायरा का किरदार निभाया है जिसे हर तरफ से वाहवाही मिली है।

गुल पनाग को मिला पायलट का ऑफिशियल लाइसेंस, अब उड़ेंगी आसमान में : see pics

करण ने बताया कि जब वो इस फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे थे, तभी सोच लिया था कि फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ज़रूर होंगी। करण ने बताया कि रणबीर और अनुष्का यदि इस फिल्म में काम करने से मना कर देते तो शायद वो किसी और को इस रोल के लिए कास्ट कर लेते। यदि ऐश्वर्या इस रोल के लिए इनकार कर देतीं तो वह यह फिल्म नहीं बनाते।

 

 

एजेंसी 
 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.