करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' ने की 200 करोड़ रुपए की कमाई

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Nov 2016 07:17:04 AM
Karan Johar Aye Dil is hard earned Rs 200 crore by

मुंबई। करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म को रिलीज से पहले काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय स्टारर इस फिल्म ने विदेशों में 1.02 करोड़ डॉलर यानी 68.06 करोड़ रुपये, जबकि भारत में 138.78 करोड़ रुपए की कमाई है।

इस तरह से वैश्विक स्तर पर इसका कुल कारोबार 206.84 करोड़ रुपए रहा। फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा कि इस फिल्म ने महज दस दिनों में वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह अपने आप में रिकॉर्ड है.करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में फवाद के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं, जो दिवाली से ठीक पहले शुक्रवार को रिलीज हुई। यह फिल्म भारत के लगभग 3000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.