कन्नड़ अभिनेत्री को कुत्तो ने बनाया अपना शिकार, किया बुरी तरह जख्मी 

Samachar Jagat | Thursday, 26 Jan 2017 09:32:06 AM
Kannada actress parul yadav injured due to dog bites

मुंबई। कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस पारुल यादव मुंबई घर के बाद कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। पारुल यादव को गहरी चौट आयी हैं। पारुल को तुरुन्त मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

खबरों के मुताबिक पारुल अपने पालतू कुत्ते को टहला रही थी उसी दौहरान गली मोहले के आवारा कुत्तो ने उनपर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक उनपर छह कुत्तो ने हमला किया हैं। बताया जा रहा है कि उनके हाथ, गले, पैर, चेहरा और सिर पर चोट लगी है। उनके सिर के पास करीब 3 इंच गहरा घाव हो गया है। 

मॉडल से हीरोइन बनी पारुल कन्नड़ फिल्मों में एक जाना पहचाना नाम है।  उन्होंने साल 2011 में कन्नड सीरियल से शुरुआत की थी। कन्नड़ के अलावा वो मलायलम और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पिछले साल पारुल राम गोपाल वर्मा की फिल्म वीरप्पन में भी नजर आई थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.