ऋतिक से अफेयर! भावुक हो बोलीं बॉलीवुड की क्वीन, खुद को नेकेड...

Samachar Jagat | Sunday, 18 Dec 2016 01:42:17 PM
Kangana on Hrithik affair I felt naked in front of the world

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और हॉट एंड हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की प्रेम कहानी के चर्चे पिछले कुछ समय से जोरो पर हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे के बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं बोलते। लेकिन हाल ही में एक इवेंट में पहुंची कंगना ने ऋतिक के साथ अपने बनते और बिगड़ते रिश्तों पर खुलकर बात की। इस दौरान कंगना कुछ देर के लिए भावुक भी हो गई।

कंगना ने यह भी बताया कि जैसे ही लोगों के समाने उनके लव-लेटर लीक हुए वो दुनिया के सामने खुद को नेकेड महसूस करने लगीं। उन्होंने अपनी दांस्ता बयां करते हुए कहा कि कई रातें मैंने अपने कमरे में रोते हुए बिताई। मेरे बारे में भद्दी बातें की जा रही थी। अपने दोस्तों के बीच ही मैं मजाक बनकर रह गई थी।

दोस्त ही नहीं, लोग भी मेरा मजाक उड़ाने लगे थे। आज भी इस मुद्दे पर मेरे फ्रेंड्स कभी भी बोल देते हैं, लेकिन मैंने कभी किसी बात का जवाब नहीं दिया। मैं किसी भी तरह विवाद को बढ़ाना नहीं चाहती थी। लेकिन, अब मैं खुद को जीता हुआ महसूस करती हूं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.