महाभारत पर अपमानजनक टिप्पणी कर फंसे कमल हासन, शिकायत दर्ज

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 10:08:04 AM
Kamal Haasan stranded on a humiliating comment on the Mahabharata

चेन्नई। एक्टर कमल हासन को अब विवादों में रहने का शोक लग गया है। कमल हासन एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने हिंदू धार्मिक ग्रंथ महाभारत पर अपमानजनक टिप्पणी कर नए विवाद को जन्म दे दिया। 

दक्षिण भारत के एक हिंदू संगठन हिंदू मक्कल काटची (एचएमके) ने महाभारत पर की गई इस अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कमल हासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमल हासन पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।  तिरुनवेल्ली जिला कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस संबंध में एचएमके ने पहले ही हासन के खिलाफ चेन्नई पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

एचएमके ने अपनी शिकायत में कहा है कि कमल हासन ने एक क्षेत्रीय चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था की, 'देश आज भी ऐसी धार्मिक पुस्तक पढ़ता है, जिसमें एक महिला (द्रौपदी) को जुए के लिए इस्तेमाल किया गया।' एचएमके ने कहा कि अभिनेता द्वारा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इस मामले को हलके में नहीं लिया जायेगा। उनके खिलाफ कोई एक्शन जरूर लेना चाहिए।

एचएमके ने कमल हासन से सवाल किया है कि क्या वह ऐसी ही टिप्पणियां बाइबल या कुरान को लेकर कर सकते हैं?



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.