जल्द धनुष संग काम करेंगी काजोल!

Samachar Jagat | Sunday, 04 Dec 2016 02:39:15 PM
Kajol to work with Dhanush in Tamil film

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की अभिनेत्री काजोल दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष के साथ काम करती दिखाई दे सकती है। धनुष ने कुछ दिन पूर्व घोषणा की थी कि वे सौंदर्या रजनीकांत के साथ अपनी सुपर हिट मूवी 'वीआईपी' के सीक्वल 'वीआईपी-2' में काम करने जा रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया था।

खबरों के मुताबिक इस मूवी में धनुष के साथ हिन्दी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल दिखाई देगी। काजोल से इस मूवी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है और उन्होंने इस मूवी में काम करने की सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि काजोल ने साल 1997 में प्रदर्शित तमिल मूवी  'मिनसारा काना' से तमिल मूवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।

धनुष के साथ बनने वाली मूवी के जरिए काजोल का तमिल मूवी इंडस्ट्री में 20  वर्ष बाद कमबैक होगा। खबरों के मुताबिक इस मूवी के लिए काजोल को 4 करोड़ रुपए का ऑफर किया गया है। हालांकि अभी तक काजोल को इस मूवी में लेने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि निर्देशक रोहित शेट्टी की मूवी दिलवाले, में सालों बाद शाहरुख-काजोल की जोड़ी वापस की। दोनों एक साथ आखिरी बार वर्ष 2010 में रिलीज हुई मूवी 'माई नेम इज खान' में नजर आए थे। उसके बाद से ही फैंस की चाहत दोनों को एक साथ फिर पर्दे पर देखने की थी जो 'दिलवाले' में पूरी हुई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.