जितेंद्र के भाई नितिन कपूर ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 08:53:17 AM
Jitendra brother Nitin Kapoor suicide jumped out of the building

मुंबई। गुजरे जमाने के मशहूर फिल्म अभिनेता जितेंद्र के भाई और तेलुगु फिल्मों के निर्माता नितिन कपूर ने मुंंबई में इमारत से कूद कर जान दे दी। नितिन कुछ दिनों से अवसाद में जी रहे थे। बताया जा रहा है कि नितिन कुछ दिनों से बेरोजगार चल रहे थेेे। जिस कारण वो तनाव में रहते थे। नितिन का परिवार हैदराबाद में रहता है।

नितिन के दो बच्चे हैं। दक्षिण भारत की मशहूर एक्ट्रेस जयासुधा से उन्होंने शादी की थी।  वे अपनी बहन के घर में मुंबई में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से अवसाद में थे और फरवरी से एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वरसोवा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.