जाह्नवी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड संग लंच डेट नज़र आई

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2017 10:20:45 AM
jhanvi Kapoor lunch date with her boyfriend shikhar pahariya

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आजकल चर्चा में है। 19 साल की जाह्नवी की बॉलीवुड में डेब्यू की बात चल रही है तो वहीं उनका नाम शिखर पहरिया से भी जोड़ा जाता है। 

जाह्नवी कपूर और उनके कथित प्रेमी शिखर पहाड़िया हाल में बांद्रा के एक रेस्टॉरेंट में लंच के लिए गए थे।

कई बार दोनों को साथ देखा गया है। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्त्रां से बाहर निकलते हुए देखा गया। जाह्नवी स्पोर्ट्सवियर में थीं तो वहीं शिखर गाड़ी में बैठे जान्ह्वी का इंतजार करते दिखे।

आपको बता दें कि शिखर पहाड़िया पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। 

जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने इस बात की तस्दीक की थी कि करण की फिल्म के साथ जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। माना जा रहा है कि जाह्नवी को करण जौहर लॉन्च करेंगे। लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.