किम कर्दाशियां को लूटने के बाद चोरों ने अब बहन को भी लूटा!

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 02:42:42 PM
jewellery-1-crores-robbed from-kim-kardhashian-sister-home

नई दिल्ली। हॉलीवुड की सुपरमॉडल किम कर्दाशियां के साथ कुछ महीने पहले लूटपाट के बाद अब उनकी बहन और मॉडल केंडल जेनर के घर चोरी होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि, केंडल जेनर के घर 2 लाख मिलियन डॉलर की चोरी हुई है। 

खबरों के मुताबिक गुरुवार को रात 1.15 बजे पुलिस को 911 पर किसी अंजान शख्स का फोन आया और उन्हें जानकारी दी कि हॉलीवुड हिल्स में जेनर के घर चोरी हुई है लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई कि घर से क्या सामान चोरी हुआ है।

बता दें कि एक दिन पहले ही केंडल जेनर ने अपने घर एक पार्टी रखी थी और उसी में कुछ लोग घर के अंदर घुसे। केंडल को अलार्म बजने पर इस बारे में पता चला। लेकिन जेनर ने उसपर ध्यान नहीं दिया और आधी रात को किसी काम से घर से बाहर चली गईं। जब वो लौटीं तो उन्होंने देखा कि उनके गहनों की चोरी हो चुकी है।

पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। केंडल जेनर ने पिछले साल जुलाई में लॉस एजिलिस में 6.5 मिलियन डॉलर का 6 कमरों का घर खरीदा था। बता दें कि लगभग 5 महीने पहले जेनर की बहन किम कर्दाशियां के साथ भी गनपॉइंट पर लगभग 10 मिलियन डॉलर की लूटपाट हुई थी। जेनर किम के साथ उनके रिएलिटी शो 'कीपिंग अप विद द कर्दाशियंस' में नजर आ चुकी हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.