इत्तेफाक की ओरिजिनल च्वाइस शत्रुघ्न सिन्हा थे : सोनाक्षी

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 02:40:11 PM
Ittefaq's original Choice was Shatrughan Sinha: Sonakshi

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि फिल्म इत्तेफाक की ओरिजिनल च्वाइस उनके पिता शत्रुध्न सिन्हा थे।

सोनाक्षी इन दिनों बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘इत्तेफाक’ के रीमेक में काम कर रही हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। सोनाक्षी ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प राका खोला है। 

सोनाक्षी ने बताया कि इस फिल्म के लिए ओरिजिनल च्वाइस उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा था, लेकिन बाद में फिल्म राजेश खन्ना के पास चली गई थी, क्योंकि उनके पिता के पास उस समय डेट्स नहीं थीं।

सोनाक्षी ने कहा, मुझे लगता है कि काभदगी वहीं पर आ गई है। जब मैंने ये फिल्म (रीमेक) साइन की थी, उस समय तक मुझे इस बात का पता नहीं था कि डैड को फिल्म ऑफर हुई थी। मेरे पिता को खुशी है वो ये फिल्म कर रही हैं। जब उन्होंने इसके बारे में सुना तो वो खुश हो गए। ये जबर्दस्त किरदार है।                  वार्ता
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.