कपिल शर्मा के बाद अर्जुन कपूर फंसे अवैध निर्माण में.....

Samachar Jagat | Tuesday, 03 Jan 2017 02:54:08 PM
illegal gym at arjun kapoor house demolish by BMC

नई दिल्ली।  बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हमेशा इंडस्ट्री में फिट एंड फाइन रहे हैं ऐसे में आप उनको देख कर अंदाज़ा लगा सकते हैं की अर्जुन कितने फिटनेस फ्रिक हैं। अर्जुन अपने आपको फिट रखने के लिए जिम का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दे की अर्जुन कपूर को जिम के लिए कई जाने की जरुरत नहीं पड़ती हैं क्योंकि अर्जुन के घर में ही जिम बना हुआ हैं। 

Coffee With D फिल्म के निर्माता-निर्देशक को धमकी भरा कॉल, दाऊद के सीन हटाने को कहा

अर्जुन मुम्बई के जुहू इलाके में रहता हैं। अर्जुन के घर की टेरिस पर जिम बना हुआ है जिसका अवैध निर्माण किया गया हैं। अब बीएमसी ने उनके घर की छत पर बने अवैध जिम को तोड़ दिया गया है। इतना ही नहीं इस काम में जितना खर्च आया उसकी भरपाई भी अर्जुन को ही करनी होगी। बीएमसी के एक अधिकारी के अनुसार इसका पूरा खर्च 10 हजार रुपए के करीब आया है।

अधिकारी ने कहा कि, अर्जुन ने अपने घर की छत पर एक पर्सनल जिम बनाया हुआ है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने घर की छत पर एक 30/16 स्क्वायर फिट का एक 'ब्रीक रूम' बनाया है, जिसकी उन्होंने परमिशन भी नहीं ली। खबरों के अनुसार अर्जुन के इस अवैध निर्माण की शिकायत उनकी सोसायटी या उनकी बिल्डिंग में रहने वाले किसी निवासी ने नहीं बल्कि एक सोशल एक्टिविस्ट ने की थी।

बॉलीवुड में यह तिकडम का दिखेगा जलवा.....

जानकारी के मुताबिक अर्जुन को इससे पहले भी कई बार नोटिस के जरिये चेतावनी दी गयी थी।  लेकिन इसपर अर्जुन  कोई कार्यवाही नहीं की। अर्जुन सचेत नहीं हुए तो बीएमसी ने जिम को उजाड़ दिया। आपको बता दे की बीएमसी की कार्यवाही के दौहरान अर्जुन घर पर नहीं थे।

अर्जुन कपूर से पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अवैध निर्माण के चलते फंसे थे.



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.