मैं अभी इतनी फॉर्वर्ड नहीं हुई

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Jan 2017 11:01:08 AM
I just had so much forward

मुंबई। ‘कॉफी विथ करण’ में इस बार प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। पहले यह खबरें थी कि पीसी के लिए शो का हिस्सा बनना संभव नहीं होगा। वो अपने काम को लेकर ही बिजी रहेंगी। मगर इसके उलट न सिर्फ प्रियंका ने करण के शो पर मौजूदगी दर्ज कराई बल्कि बेबाक अपनी बात फैन्स के साथ शेयर रखी।

 अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ स्टार प्रियंका चोपड़ा भी करण के शो पर नजर आएंगी। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी पर बात करती दिख रही हैं। प्रियंका ने शादी के सवाल पर कहा, ‘लोग लिखते रहते हैं जो उन्हें लिखना है। मगर जब अंगुली में अंगूठी नजर आएगी तो दुनिया को अपने आप सारी बात पता लग जाएगी। 

मैं मानती हूं कि जब तक कोई शादी नहीं करता वो तब तक सिंगल ही है।’ हिंदुस्तानी और विदेशी लडक़ों की तुलना पर प्रियंका ने कहा, ‘यहां के लडक़े बहुत सावधानी बरतते हैं जबकि बाहर ऐसा नहीं है। वो सीधे अपनी बात कहते हैं, जैसे ‘मैं कल रात फ्री हूं। मैं न्यूयॉर्क में हूं। चलो डिनर पर चलते हैं।‘ ‘मैं इतनी फॉर्वर्ड नहीं हुई हूं।’ प्रियंका ने शो पर और भी कुछ मजेदार वाकये करण जौहर के साथ शेयर किए। और तो और यहंा पर प्रियंका ने ‘कॉफी शॉट‘ भी लिए।

विविधता समय की जरूरत
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी शो उद्योग में वर्तमान में सबसे प्रमुख भारतीय चेहरा हैं और उनका मानना है कि वैश्विक मनोरंजन में सभी नस्लों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए क्योंकि भेदभाव केवल एशियाई कलाकारों तक ही सीमित नहीं है।

 हॉलीवुड में एशियाई कलाकारों के साथ भेदभाव पर बहस लगातार जारी रहने के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने बीबीसी वल्र्ड न्यूज से कहा कि यह किसी एक नस्ल तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भेदभाव का केवल एशियाई से संबंध नहीं है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.