अखबारों ने अलग तरह से पेश की मेरी फोटो: सोनम कपूर

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 08:12:26 AM
i am comfortable in my dresses said sonam kapoor

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी ड्रेस को लेकर सोशल पर छाई हुई है। सोनम एक इवेंट में पहनी ड्रेस की वजह से चर्चा में आ गई हैं। सोनम कपूर ब्लैक कलर की इस ड्रेस में हाल ही में एक इवेंट में नज़र आई थीं।  इसमें उनकी तस्वीरें कुछ अंग्रेजी अखबारों ने अलग तरह से पेश कीं।

तस्वीरों को एक ख़ास एंगल से छापने और हैडिंग लिखने पर सोनम कपूर ने ट्विटर पर आपत्ति जताई है। सोनम कपूर ने अंग्रेजी अख़बारों को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, '' मैं अपने ड्रेस में बेहद सहज थी। मैंने कुछ काम की बातें भी की थीं, पर आप लोग सिर्फ इसे ही रिपोर्ट कर रहे हैं।''

सोनम कपूर ने एक और दूसरे ट्वीट में कहा, ''सेक्सिस्ट बकवास। फोटोग्राफर्स ने ये तस्वीरें अपने तरीके से ली और साफ़ सी बात है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे अपने शरीर पर नाज़ है।''

भारतीय समाज में महिलाओं के फैशन विकल्पों पर प्रतिबंध के बारे में बोलते हुए सोनम ने कहा, 'हर लड़की का खुद का निर्णय होना चाहिए कि वो बिकिनी पहना चाहती हैं या बुर्का। यही बात उनके धर्म, कपड़ें, पढ़ाई औैर शादी पर भी लागू होती है। आप जितना लोगों पर प्रतिबंध लगाएंगे वो उतने ही आक्रमक होते जाएंगे।' 

अन्य अभिनेत्रियों भूमि पेडनेकर, सोफ़ी चौधरी, स्वरा भास्कर समेत कई एक्ट्रेस ने सोनम कपूर के पक्ष में ट्वीट किया है। 

बता दें कि सोनम 'पैडमैन' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.