कत्थी के हिंदी रीमेक में काम करेंगे ऋतिक रोशन

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 02:44:51 PM
Hrithik Roshan will work in the Hindi remake of kathi

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन सुपरहिट तमिल फिल्म कत्थी के हिंदी रीमेक में काम कर सकते हैं। चर्चा है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एआर मुरुगदास, ऋतिक रोशन को लेकर एक फिल्म बना सकते हैं। 

ए आर मुरूगदास ने आमिर खान को लेकर फिल्म गजनी, अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट फिल्म हॉलीडे और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर फिल्म अकीरा बनायी है। ‘कत्थी’ के हिन्दी रीमेक के लिए सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम जोड़ा जाता रहा है लेकिन बात नहीं बन सकी है।

कुछ समय पूर्व तक इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार का नाम तय माना जा रहा था। स्वयं निर्देशक मुरुगादास ने कहा था कि कत्थी की रीमेक में अक्षय कुमार नजर आएंगे लेकिन अचानक उन्होंने अक्षय कुमार के स्थान पर ऋतिक रोशन को ले लिया है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।                            वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.