मराठी फिल्म में काम करेंगे ऋतिक रोशन

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 12:27:05 PM
Hrithik Roshan will work in Marathi film

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन अब मराठी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। ऋतिक रौशन की फिल्म काबिल ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। काबिल ने ऋतिक रोशन के करियर में नई जान फूंक दी है। 

इन दिनों उनके पास कई फिल्मों के प्रस्ताव हैं जिन पर वे विचार कर रहे हैं। ऋतिक के फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि क्योंकि बहुत जल्द वह ऋतिक को एक अनोखे किरदार में देखने वाले हैं।

ऋतिक फैशन डिजाइनर विक्रम फडऩीस की पहली मराठी फिल्म ‘ह्रदयांतर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पंजाबी अदाकारा सोनिया मान के साथ ऋतिक नजर आने वाले हैं। बताया जाता है कि कोरियोग्राफर से निर्देशिका बनी फराह खान एक गाने को बिना किसी फीस के कोरियोग्राफ करेंगी। 

फराह ने बताया कि यह गाना इमोशनल होगा और इस गाने में एक माँ और उसकी दो बेटियों की कहानी को बयां किया जाएगा। फराह ने कहा मैं विक्रम को कालेज के दिनों से जानती हूँ। एक प्रतिद्वंद्वी के तौर पर हमने साथ में फैशन शो किए हैं।                  एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.