कृष 4 : फिर से प्रियंका के साथ रोमांस करेंगे ऋतिक रोशन !

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 02:53:46 PM
Hrithik Roshan will romance with Priyanka again in Krish 4

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'कृष 4' में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ काम करती नजर आ सकती है।
बॉलीवुड फिल्मकार राकेश रोशन अपनी सुपरहिट फिल्म 'कोई मिल गया' का चौथा संस्करण'कृष 4' बनाने जा रहे हैं। 'कोई मिल गया' में ऋतिक के साथ प्रीति जिंटा जबकि 'कृष' और'कृष 3' में प्रियंका ने काम किया था।

ऋतिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'काबिल' के प्रचार में बहुत व्यस्त हैं। इस फिल्म के बाद ऋतिक अपनी होम बैनर फिल्म 'कृष 4' की तैयारी करेंगे। फिल्म 'कृष 4' के लिए मुख्य भूमिका वाली अभिनेत्री को लेकर काफी खबरें आ चुकी हैं। फिल्म के लिए पहले दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और परिणीति चोपड़ा के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब एक नया नाम सामने आया है,वह नाम है प्रियंका का।

चर्चा है कि प्रियंका का नाम फिल्म की लीड अभिनेत्री के तौर पर पक्का हो चुका है। कहा जा रहा है कि प्रियंका को खुद ऋतिक ने फोन करके संपर्क किया है। उन्होंने प्रियंका से कहा है कि वह उनकी फिल्म में काम करें। क्योंकि लोगों को इन दोनों को साथ देखने की आदत सी हो गई है और जब भी उन्होंने साथ काम किया वह फिल्म सुपरहिट साबित हुई है।

गौरतबल है कि ऋतिक और प्रियंका की जोड़ी जब भी साथ दिखी है बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही करती नजर आई है, चाहे 'अग्निपथ' हो या'कृष' हो या फिर 'कृष 3' हो।

 

 

एजेंसी 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.