नई दिल्ली। कानूनी रूप से अलग हो चुके बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान अब भी एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने से पीछे नहीं हटते है।ये एक्स मैरिड कपल कई बार साथ में स्पॉट होता रहता है। दोनों अपने बच्चों की परवरिश को लेकर बहुत रेस्पॉन्सिबल और अवेयर है।
शक्ति कपूर को नहीं पसन्द आया बेटी का ये फैसला,श्रद्धा-फरहान को किया अगल ?
बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने से दोनों कभी पीछे नहीं हटते हैं। दोनों अपने बच्चों के लिए साथ दिखते हैं, पार्टियां भी करते हैं। हॉलीडेज एन्जॉय करते है। हाल ही में ये दोनों अपने दोनों बेटो के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे है।
सुजैन खान ने हाल ही में अपने ऋतिक और बच्चों, रिहान और रिदान के साथ हॉलीडेज की फोटो पोस्ट की है। कुछ दिनों पहले ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बेटों के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए भी गए। इसी साल मई में भी दोनों को छोटे बेटे ऋदान के बर्थडे पर साथ देखा गया था।
गोविंदा की कमबैक फिल्म "आ गया हीरो " का ट्रेलर आउट : Watch Video
बता दें ऋतिक की फिल्म 'काबिल' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनकी कोस्टार यामी गौतम है। दोनों ब्लाइंड का रोल प्ले कर रहे है। सुजैन से ऋतिक की फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने फिल्म के सफल होने की उम्मीद जताई। इससे ये तो लगता है की दूरिया चाहे कितनी भी आ गयी हो लेकिन दोनों की दोस्ती अभी भी बरकरार है।
पॉजिटिव एनर्जी के लिए अपनाये यह तरीके!
अपने शॉपिंग बैग से टाटा करे अनचाहे सामान को!
डिप्रेशन : जानें खतरे की सीमा