सलमान नहीं ये एक्टर होगा 'रेस 3 ' का हीरो !

Samachar Jagat | Thursday, 10 Nov 2016 03:49:15 PM
Hrithik Roshan may be race 3 hero but not Salman khan

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन सिल्वर स्क्रीन पर रेस के तीसरे संस्करण में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा थी कि सलमान खान रेस के तीसरे संस्करण में काम कर सकते हैं।

इसके साथ ही निर्माता रमेश तौरानी की फिल्म रेस-3 में सलमान स्टाइलिश खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे और सलमान ने इस फिल्म की पटकथा पर निर्माता को काम करने का संकेत दे दिया है लेकिन बात नही बन सकी। सलमान खान इन दिनों फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 'कॉमेडी नाइट्स ... : बेज़्ज़ती बर्दाश्त नहीं कर पाए जॉन अब्राहम, बीच में ही किया वॉकआउट 

इसके बाद वह 'टाइगर ज़िंदा है' और 'दबंग 3' पर काम शुरू करेंगे। 'रेस 3' के लिए उनके पास समय नहीं है। 'रेस 3' के निर्माता उनका ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। ऋतिक रौशन ने'रेस 3' में दिलचस्पी दिखाई। उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आई। सलमान को हटा कर ऋतिक को फिल्म में लिए जाने की चर्चा है।

ऋतिक रोशन 'काबिल' की शूभटग लगभग खत्म कर चुके हैं। 'कृष 4' शुरू होने में समय है। बचे हुए समय में वे 'रेस 3' की शूटिंग कर सकते हैं। इसीलिए उन्होंने फिल्म के लिए हां कहा है। 'रेस' सीरिज युवाओं में काफी लोकप्रिय है। इसमें थ्रिल, स्टाइल और एक्शन है। ऋतिक रोशन इसके लिए सही पसंद हैं।

आमीर के बाद अब सलमान की भांजी भी करने जा रही बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी : see pics

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म रेस और वर्ष 2013 में प्रदर्शित रेस 2 में सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी जबकि निगेटिव शेड्स में पहले अक्षय खन्ना और बाद में जॉन अब्राहम ने रोल किया था। दोनों फिल्मों में सैफ की हीरोइनें भी बदली है। पहले भाग में कैटरीना कैफ थी तो दूसरे में दीपिका पादुकोण।

 

एजेंसी 

 

महिलाओं के लिए अभिशाप  है कुछ देशो के ये खौफनाक कानून,जो महिलाओं को उनके हक देने से रोकते हैं

 ये महिलाएं देती हैं एक पुरुष की जिंदगी को सही मायने, जाने कौन है वो ? 

हर साल 6 हजार किशोर लड़कियां करवा रही है गर्भपात 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.