Survey : दुनिया के तीसरे सबसे हैंडसम सुपरस्टार बने ऋतिक रोशन

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 11:32:14 AM
hrithik-roshan-has-chosen-the-third-handsome-man-in-the-world

हाल में एक वेबसाइट के सर्वे में ऋतिक रोशन को दुनिया का तीसरा सबसे हैंडसम स्टार चुना गया है।  ऋतिक रोशन ने हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप और ब्रेड पिट को पछाड़ कर ये जगह पायी है। 

यहां तक कि ऋतिक रोशन के सामने बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान भी नहीं टिक पाए। सलमान को 7वां स्थान मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऋतिक रोशन जिनको बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है, वो ऐसा करने में कैसे कामयाब हो पाये। इस लिस्ट में स्टार की पर्सनॉलिटी और उसकी फैन फॉलोइंग के ध्यान रखकर बनाया गया है। 

Happy Birthday : अर्जुन रामपाल का मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर 

ऋतिक रोशन में बॉलीवुड में हर फ्लेवर की फिल्म की है और हर तरह का किरदार निभाया है। हर फिल्म में उनका अलग ही लुक देखने को मिला है। जिसे दर्शकों में पसन्द भी किया। 

फिल्म दर फिल्म उनकी एक्टिंग बेहतर होती गई है। ऋतिक ने जोधा-अकबर, मिशन कश्मीर और ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी बेमिसाल फिल्मे की है । इसके अलावा ऋतिक रोशन की सुपरहीरो सीरीज़ कृष जिसके आगे कोई भी बॉलीवुड सुपरहीरो नज़र नहीं आता है। यह कुछ कारण हैं जिनकी वजह से ऋतिक ने वर्ल्ड्स टॉप मोस्ट में जगह बनाई है।

अंबानी की पार्टी में हाथों में हाथ डाले नज़र आये रणवीर- दीपिका : see photos

 ऋतिक रोशन की अगली फिल्म काबिल जनवरी में रिलीज़ होने जा रही है। जिसमें वो एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को संजय गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके बाद कृष सीरीज की अगली फिल्म पर काम करेंगे। 

 

 

हमारे शरीर से होठों का रंग कुछ अलग होता है, आइए जानते क्यों ?

स्टाइलिश दिखनें के लिए अपनी पर्सनैलिटी को दे नया लुक पर्सनैलिटी

अगर आप भी है दोमुंह बालों से परेशान तो अपनाइए ये घरेलु टिप्स



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.