दुनिया की सबसे मोटी महिला के इलाज के लिए रितिक की मां ने बढ़ाया मदद का हाथ...

Samachar Jagat | Saturday, 18 Feb 2017 02:49:15 PM
Hrithik mother donated Rs 10 lakh for treatment

नई दिल्ली। भारत में अपना इलाज कराने आई दुनिया की सबसे मोटी महिला इमाम अहमद कुछ समय पहले ही मिस्त्र से मुंबई में अपने मोटापे को घटाने के लिए इलाज कराने आई है। जिसकी मदद के लिए ना सिर्फ डॉक्टर बल्कि बॉलीवुड हस्तियां भी आगे आई हैं। 

आपको बता दें कि इमाम के इलाज के लिए बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की मां और राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन आगे आई है। उन्होंने इमाम के इलाज के लिए करीब 10 लाख रुपए दिए है।

बर्थ-डे स्पेशल : इंटरव्यू लेने वाली पत्रकार साजिद की बनी जोड़ीदार जानिए साजिद के जीवन की कुछ अनसुनी दास्तां

इमाम दुनिया की सबसे ज्यादा वजनी और मोटी महिला है जो कि मुंबई में लाइफ चेंजिंग सर्जरी की जानी है। मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में चल रहे इलाज में अब तक इमाम को आर्थिक रुप से कई मदद मिल चुकी है। 

अभिनेत्रियों के पास सुर और ताल की शुरआती जानकारी ही होती है : नीति 

पिंकी द्दारा दी गई आर्थिक सहायता की पुष्टि ना सिर्फ उनके पति ने की है बल्कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी की है। अपने इस डोनेशन पर पिंकी का कहना है कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है कि कोई 25 साल तक बिस्तर पर पड़ा रह सकता है। किसी की जिंदगी बचाने से बेहतर कोई काम नहीं है। आपको बता दे कि पिंकी पिछले कई दिनो से इमाम से मिलने की कोशिशे कर रही है लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नही मिल पाई है।

सोर्स- गूगल

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ‘लीजेंडरी अवॉर्ड’ से सम्मानित

मलयालम एक्ट्रेस भावना हुई अपहरण के बाद यौन उत्पीड़न की शिकार

रनिंग शादी को खास फिल्म मानती है तापसी पन्नू



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.