हॉट अभिनेत्री बिपाशा बासु बनने वाली हैं मां...

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 06:37:29 AM
Hot Bipasha Basu to become a mother

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आ सकता है। जी हां, खबरों की मानें तो बिपाशा बासु प्रेग्नेंट हैं। उनकी शादी को अभी करीब छह महीने ही हुए हैं, इसी साल दोनों ने बड़े धूमधाम से शादी की थी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, करण हाल ही में बिपाशा को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर गए थे। वहीं पिछले महीने बिपाशा को कई बार क्लिनिक के चक्कर लगाते देखा गया है।हालांकि बिपाशा के मां बनने वाली खबर की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

करण और बिपाशा ने भी इस बारे में अभी कोई भी जवाब नहीं दिया है। अलोन फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण में नजदीकियां बढ़ी थी। एक साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी की थी। अभी हाल में दोनों के बीच मनमुटाव की भी खबर आई थी। खबरों के अनुसार बिपाशा को करण का फ्रेंड सर्किल पसंद नहीं है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.