अभिनव बिंद्रा का किरदार निभायेंगे हर्षवर्धन कपूर

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 02:04:45 PM
Harshavardhan Kapoor to play Character Abhinav Bindra

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर सिल्वर स्क्रीन पर निशानेबाज अभिनव बिद्रा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

हर्षवर्धन ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। चर्चा है कि हर्षवर्धन अपनी आने वाली फिल्म में अभिनव का किरदार निभा सकते हैं। फिल्म में अभिनव के पिता का किरदार अनिल कपूर निभाएंगे। बताया जाता है कि अनिल को पटकथा पसंद आई है और अभिनव ने भी निर्माताओं को फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए सहमति दे दी है। इस साल के मध्य में फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले हर्षवर्धन को काफी कड़े प्रशिक्षण से गुजरना होगा। कानन गिल इस फिल्म को बना रहे हैं। जल्द ही निर्माता फिल्म और इसकी स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

गौरतलब है कि अभिनव की अपने पिता ए एस बिंद्रा के साथ काफी अच्छी बॉभन्डग है। वह अपनी सभी बातें पिता से साझा करते हैं। अभिनव के पिता भबद्रा पंजाब में व्यवसाय करते हैं और उन्होंने अभिनव के कैरियर में काफी सहयोग किया है। उम्मीद है कि अनिल-हर्षवर्धन जल्द ही सेट पर होंगे और आने वाले समय में दोनों एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।                            वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.