‘हैरी पॉटर’ एक्टर जिम कार दुर्घटना में घायल

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 12:54:15 PM
Harry Potter actor Jim Tavare in intensive care after head-on car crash

लॉस एंजिलिस। ‘हैरी पॉटर’ में टॉम का किरदार निभाने वाले अभिनेता जिम टावार को एक कार दुर्घटना में कई चोटें आयी हैं। उनकी 15 पसलियां टूट गयी हैं।

उनकी पत्नी लॉरा ने अभिनेता के फेसबुक पेज पर मंगलवार को लिखा, ‘‘मैं लॉरा हूं। अब उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। जिम ने मुझसे कहा कि आप लोगों को बता दूं कि कल उनके साथ एक गंभीर कार दुर्घटना हुई।’’

लॉरा ने कहा, ‘‘अब तक उनको दो बार खून चढ़ाया जा चुका है और उनकी पहली सर्जरी होने वाली है। यह सच में है, ना कि फिल्म का कोई किरदार है। कृपया उनके लिए दुआ कीजिये।’’                भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.