हाफ गर्लफ्रेंड का नया गाना 'तू ही है' हुआ रिलीज

Samachar Jagat | Wednesday, 17 May 2017 08:12:43 PM
Half Girlfriend's New Song 'Tu hi Hai' released

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अब तक कई गाने रिलीज़ हो गए हैं और आज एक और गाना रिलीज़ हुआ है। फिल्म का यह गाना काफी इमोशनल है और सूफ़िआना अंदाज़ में गाया गया है। इस गाने का नाम है तू ही है। 

इस गाने को राहुल मिश्रा ने कम्पोज किया है और राहुल ने ही इस गाने को गाया भी है। यह गाना आपको सुकुन देगा। गाने के बोल आपका दिल जीत लेंगे। इस गाने को सूफी टच देने की कोशिश की गई जोकि आपको जरुर पसंद आएगा। 

यह फिल्म चेतन भगत की नॉवेल हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है। यह फिल्म इसी हफ्ते की 19 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए श्रद्धा और अर्जुन की जोड़ी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करती दिखेगी। इस फिल्म में इस जोड़ी की बहुत अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.