प्यार को एक अलग अंदाज में पेश करेगी श्रध्दा-अर्जुन की फिल्म 'हाफ गर्लफेंड' : Watch trailer

Samachar Jagat | Monday, 10 Apr 2017 03:01:29 PM
Half Girlfriend film trailer released

मुंबई। चेतन भगत के नॉवेल पर बन रही अर्जुन कपूर और श्रध्दा कपूर स्टारर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर और तीसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें श्रध्दा और अर्जुन की खास केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। 

 

बात करे पहले फिल्म के पोस्टर की तो इसमें श्रध्दा और अर्जुन दोनो एक दुसरे की आंखो में खोए हुए नजर आ रहे है। तो वहीं फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। जो वाकई में दमदार दिखाई दे रहा है। ये फिल्म फिर एक बार प्यार को एक अलग अंदाज में पेश करती नजर आने वाली है। 

बता दें कि मशहूर राइटर चेतन भगत की नॉवेल 'टू स्टेट्स' को मिली सफलता के बाद अर्जुन कपूर अभिनेता के तौर पर ये दूसरी फिल्म होगी जो चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित है। इससे पहले वे 'टू स्टेट्स' में आल्या भट्ट के साथ काम कर चुके है। गौरतलब है कि चेतन भगत की नॉवेल पर कई बॉलीवुड फिल्में बनाई जा चुकी है। 

फिल्म में श्रध्दा कपूर और अर्जुन कपूर पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले है। इन दोनो के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर प्यार और और उसमें आई दूरी को बखूबी दर्शाता है। श्रध्दा का इस फिल्म में एक अलग ही अवतार देखनें को मिलेगा। 

आपको बतां दे कि फिल्म का निर्देशन मोहित सूर द्दारा किया जा रहा है। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है चेतन भगत। जो बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे है। बतां दे कि ये फिल्म 19 मई को रिलीज होगी। 

source - google 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.