Golden Globes 2017: प्रियंका ने बिखेरा जलवा

Samachar Jagat | Monday, 09 Jan 2017 11:42:44 AM
Golden Globes 2017 Priyanka Chopra Wins Red Carpet In Ralph Lauren Presents Award

लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 74वें गोल्डन ग्लोब अवॉड्र्स में शानदार अंदाज में शिरकत की। राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में वह बेहद दिलकश नजर आईं। अमेरिकी टीवी शो क्वोंटिको से मशहूर हुईं प्रियंका ने समारोह में पुरस्कार प्रदान किया। वह जल्द ही फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम के अनुसार, प्रियंका की स्टाइलिंग क्रिस्टिना एचरिच ने की है। उन्होंने बेहद शानदार अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं। इससे पहले पिछले साल ऑस्कर्स के रेड कार्पेट पर और एमी अवॉड्र्स में भी प्रियंका ने आकर्षक अंदाज में जलवा बिखेरा था।

समारोह के अन्य प्रस्तुतकर्ताओं में लियोनाडरे डिकेप्रियो, वायोला डैविस, सिल्वेस्टर स्टैलोन, क्रिस हेम्सवर्थ, मैंडी मूर, कार्ल वेदर्स समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में स्थित द बेवर्ली हिल्टन में आयोजित समारोह की मेजबानी जिमी फैलन कर रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.