This Holi - 'गो पागल' हो जाये अक्षय के साथ!

Samachar Jagat | Wednesday, 04 Jan 2017 12:57:04 PM
go mad with bollywood starr akshay kumar

मुंबई। बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी २' का ट्रेलर पहले ही दर्शको में तहलका मचा चूका हैं। वैसे ही अब फिल्म के गानों की बारी हैं। जी हाँ  'जॉली एलएलबी 2' का पहला ट्रैक  'गो पागल' रिलीज हो चूका हैं। इसमें अक्षय कुमार फुल होली खेलते हुए नज़र आ रहे हैं।  'जॉली एलएलबी 2' को सुभाष कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म में हुमा कुरैशी भी हैं।

इस बार होली 12 मार्च को आने वाली हैं और ठीक एक महीने पहले यानी की 10 फरवरी को फिल्म रिलीज़ होने जा रही हैं। इस बार होली पर दर्शकों को अक्षय के इस नए पागल सांग पर थिरकते नज़र आएंगे।  

फ़िल्म 'जॉली एलएलबी 2' यूपी में रहने वाले एक मिडिल क्लास आदमी की कहानी है जो वकालत से अपना घर चलाता है। इस प्रकार फ़िल्म में हर छोटी बड़ी मिडिल क्लास को होने वाली परेशानियों से अॉडियंस रूबरू होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.