भूत का किरदार निभाना मजेदार रहा : अनुष्का शर्मा

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 04:36:59 PM
Funny to play ghost : Anushka Sharma

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि फिल्म ‘फिल्लौरी’ में भूत का किरदार निभाना उनके लिए मजेदार अनुभव रहा। अनुष्का शर्मा निर्मित दूसरी फिल्म फिल्लौरी 24 मार्च को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में अनुष्का ने अभिनय भी किया है।

अनुष्का ने फिल्म में भूत के रूप में दुल्हन का किरदार निभाया है। अनुष्का शर्मा का कहना है कि उन्हें भूत का किरदार निभाने में बेहद मजा आया।अनुष्का ने कहा, एक भूत का किरदार निभाना मजेदार रहा, क्योंकि सामान्य तौर पर हर फिल्म में जीवित चरित्र का किरदार निभाना उबाऊ हो जाता है।

आपको हमेशा कुछ अलग करते रहना चाहिए। अनुष्का ने बताया कि वह अभिनय और फिल्म निर्माण दोनों का आनंद लेती है। अभिनेत्री का कहना है कि वह दबाव में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.