...ये क्या एक बार फिर दीपिका को कह दिया प्रियंका

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 10:19:02 AM
foreign-media-confused-deepika-padukone and priyanka-chopra

मुम्बई। बॉलीवुड से हॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक बार फिर विदेशी मीडिया ने पहचान में गलती कर दी और उन्हें प्रियंका चोपड़ा कह कर संबोधित करने लगे।

दीपिका ने इस साल हॉलीवुड स्टार विन डीजल की फिल्म xXx: द रिटर्न ऑफ द जेंडर केज से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की। दीपिका एलेन डी जेनेरेस और जेम्स कॉर्डन के चैट शो का हिस्सा बन चुकी हैं, वह दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्म अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो चुकी हैं। उन्हें वैनिटी फेयर ने हॉलीवुड के उभरते सितारों में शामिल किया है। इसके बावजूद विदेशी मीडिया उन्हें पहचान पाने में गलती कर दी। 

इस बार लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा समझ लिया और उन्हें प्रियंका कहकर ही संबोधित करने लगे। फोटोग्राफरों की इस गलती पर दीपिका मुस्कुराकर रह गईं और उन्हें कोई जवाब न देते हुए वहां से निकल गईं।

इससे पहले xXx: द रिटर्न ऑफ द जेंडर केज के प्रमोशन के दौरान भी विदेशी मीडिया ने दीपिका को प्रियंका समझ लिया था। अमेरिकी टेलीविजन शो क्वांटिको के जरिए प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में अपना नाम बना चुकी हैं। 

दीपिका और प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में साथ काम कर चुकी हैं, हालांकि विदेशी मीडिया अब तक यह समझ नहीं पाया है कि दीपिका और प्रियंका दो अलग-अलग अभिनेत्रियां हैं, जबकि दोनों एक दूसरे से काफी अलग दिखती हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.